Menu
blogid : 1372 postid : 115

ब्लॉगस पढने का सही तरीका…..

परिवर्तन की ओर.......
परिवर्तन की ओर.......
  • 117 Posts
  • 2690 Comments

अक्सर हम अलग अलग साईटस पर ब्लोग्स लिखते और पढ़ते हैं…. लिखना तो कोई तरीके में नहीं बांधा जा सकता क्योंकी सबका अपना अपना लिखने का तरीका है… सबकी एक विशिष्ट शैली हो सकती है…… इस पर किसी भी प्रकार की टिपण्णी नहीं की जानी चाहिए… वो लेखक का नितांत निजी विषय है….
चलिए अब विषय पर आते हैं…. की आखिर किसी ब्लॉग को पढ़ा कैसे जाये…. अक्सर ये देखा गया है की कई पाठक ब्लॉग को पूरा बड़े ध्यान से पढ़ते हैं, और किसी दुसरे ब्लॉग पर चले जाते हैं………..
मैंने अक्सर सभी के ब्लोग्स पढ़ता हूँ……….. और उन्हें पढ़ कर और अपने खुद के ब्लोग्स को देख कर मुझे ये समझ आया की यहाँ कई पाठक ऐसा ही करते हैं की ब्लॉग को पूरा ध्यान देकर पढ़ते हैं. और कई बार उस पर कोई टिपण्णी देते हैं…. और फिर किसी दुसरे ब्लॉग पर पहुच जाते हैं…….
इस सन्दर्भ में मैं सभी पाठकों को मेरी और से कुछ सुझाव है…………… मैं केवल ये स्पष्ट करना चाहता हूँ की आखिर ब्लॉग को कैसे समझें……….

जो लोग ब्लोग्स लिखते हैं शायद वो मेरे इस वक्तव्य से सहमत हों….. की जब कोई ब्लोगर ब्लॉग लिखता है तो वो चाहकर भी अपनी सभी विचार श्रंखलाओं को ब्लॉग में नहीं उतार पता है…… और कई बार उसके शब्द पाठक ऊपर ऊपर से पढ़ ले जाते हैं. और उनके भीतर छिपा गहरा मर्म नहीं समझ पाते हैं…. तो पाठकों का ये तरीका कुछ गलत है………

अगर आप उस ब्लॉग में यदि उस लेखक के भाव को नहीं पढ़ सके तो ये उस लेखक के साथ अन्याय है……….. वो जो सन्देश आपको देना चाहता है…. यदि वो आप तक नहीं पंहुचा तो उसके उस ब्लॉग का कोई लाभ नहीं……
इस लिए मेरा आप सब को सुझाव है की जब भी किसी ब्लॉग को पढ़ें उस पर अच्छी बुरी कैसी भी प्रतिक्रिया जरूर दें….. और फिर बाद में जरूर देखें की आपकी प्रतिक्रिया पर लेखक की क्या राय है…………
और न केवल आप प्रतिक्रिया दें अपितु बाकी लोगों द्वरा दी गयी प्रतिक्रिया और उस पर लेखक का स्पष्टीकरण भी जरूर देखें…… इन प्रतिक्रियाओं और स्पष्टीकरणों से ब्लॉग पूरी तरह से खुल जाता है. सारे सवालों का सटीक उत्तर पाठकों को मिल जाता है. और लेखक भी पूर्व में छुट चुके विचारों को नये रूप में अपनी प्रतिक्रियाओं में प्रस्तुत कर देता है……….

इस लिए मेरी आपको राय है. की हर ब्लॉग पर टिपण्णी दें और जो टिप्पणियां अन्य पाठकों ने दी है उनको भी जरूर पढ़ें ………………..
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..
उम्मीद है इस लेख का लाभ सभी पाठक जरूर उठाएंगे.
शुभकामनाओं के साथ …………………………………..
पियूष कुमार पन्त………………………………………..

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to KaleaCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh