Menu
blogid : 1372 postid : 990

कांग्रेस सरकार जिंदाबाद ………..

परिवर्तन की ओर.......
परिवर्तन की ओर.......
  • 117 Posts
  • 2690 Comments

कांग्रेस सरकार जिंदाबाद ………..

.

आज के समय मे शायद ये कोई कहे तो लोग उसे मूर्ख ही समझेंगे….. पर क्या ऐसा सत्य नहीं हो सकता की कोई ऐसा कहे…………… कुछ लोग जो ऐसा कह रहे हैं उनके अनुभव के आधार पर आपको लगेगा की वाकई ……….. कांग्रेस सरकार जिंदाबाद का नारा ये लोग ठीक ही लगा रहे है………… चलिये मिलते हैं इन लोगों से……….

.

आज सुबह सुबह जब राम कुमार उठा तो फिर से उदास ओर परेशान था…. खेती कर के वो तंग आ चुका था…… वो थोड़ा आलसी स्वभाव का था……… कभी समय से फसल नहीं बोता तो कभी उनकी सिंचाई समय से नहीं करता ……. ओर इस पर भी यदि फसल अच्छी हो भी जाती तो वो बेचने नहीं जाता ओर फसल गोदाम मे ही सड़ जाती…….

.

एक बार कुछ साल पहले उसने सोचा की क्यों न कोई छोटी मोटी दुकान खोल ली जाए…… लोन लेने गया भी था पर बात नहीं बनी क्योंकि उसके पास गिरवी रखने को कुछ भी नहीं था……… तो एक वजह तो ये थी ओर दूसरी वजह ये थी की सभी लड़कियों के पिता जी अपनी लड़कियों के लिए सम्पन्न घर खोज रहे थे……. ओर उसके घर की हालत खराब थी……..
.
तो सुबह वो उठा ओर रोज की तरह अपने गाँव की सड़कों पर निरीक्षण करने के लिए चल पड़ा……. (क्योकि हमारे यहाँ जो कुछ नहीं करता उसको रोड इंस्पेक्टर कहते है………. कुछ साल मैं भी इस सम्मानित पद को भोग चुका हूँ…. इस लिए पता है…) ……. वो यूं ही निरीक्षण हेतु निकला तो गाँव के बैंक के आगे एक नया बोर्ड लगा था…….. बैंक लोन की नई दर 12% है…… ओर अब लोन हेतु जमानत के लिए प्याज भी स्वीकार हैं……… ये सुविधा केवल काँग्रेस सरकार के कार्यकाल तक ही सीमित है….
.
अब राम कुमार उछल पड़ा…….. उसे याद आया की इस साल की प्याज की फसल तो उसने अपने आलस के चलते बेची ही नहीं है……वो खुश हो गया पहले लोन मिल ही नहीं रहा था……….ओर अब उसको विकल्प मिल गए थे की किसी भी बैंक से वो लोन ले ले…… वो ज़ोर से चिल्लाया कांग्रेस सरकार जिंदाबाद ………..
.
ओर वो खुशी खुशी अपने घर लौट आया…… अब उसके लोन का मसला तो सुलझ चुका था ……… बात रही शादी की……… तो उसने अखबार मे विज्ञापन दिया…… पर उसके पिता ईमानदार व्यक्ति थे तो उन्होने कहा की विज्ञापन मे सारी बातें सच सच लिखी हों……..


.
तो विज्ञापन कुछ इस तरह बना………. एक सुंदर युवक…उम्र 28 साल… पेशा फिलहाल कृषि… पारिवारिक स्थिति… घर मे सुबह शाम केवल प्याज की ही सब्जी बनती है…. अगले ही दिन लोगों की कतार लग गयी …….. सुबह शाम केवल प्याज……. इतने रईस………. अब फिर रामकुमार के पास विकल्प थे की किस लड़की को चुने…. ओर खुशी से वो फिर चिल्लाया….. कांग्रेस सरकार जिंदाबाद ………..

.

तो क्या रामकुमार के लिए कांग्रेस सरकार जिंदाबाद ………..नहीं है…………..

.

अब एक ओर कहानी ………….. ये कहानी एक मछुवारे की है….. मछुवारा एक बार तालाब मे मछ्ली पकड़ने गया……. ओर एक मछ्ली पकड़ कर ले आया…….. उसने मछ्ली को पानी से भरे एक थैले मे रख लिया ताकि घर जाने तक वो जिंदा रहे…… अब वो घर पहुंचा ओर अपनी पत्नी से बोला …………. ले भागवान ! आज मछ्ली पका ……. आज का खाना तो यही है……… पत्नी बोली ….. घर मे गैस तो है ही नहीं…. कैसे पकाऊ.. इतनी महंगाई मे गैस कहाँ मिल रही है…….. मछ्ली चिल्लाई कांग्रेस सरकार जिंदाबाद ………..
.
तो फिर लकड़ी जला कर पका दे……… पत्नी ने लकड़ी जलायी……. अब मछ्ली घबरा गयी…… तभी मछुवारे की पत्नी बोली ………. खाने का तेल तो है ही नहीं…… आदमी खाना खाये या तेल खाये…. इतनी महंगाई है…… मछ्ली फिर बोली कांग्रेस सरकार जिंदाबाद ………..
.
मछुवारे ने पूछा की घर मे कुछ है भी की नहीं………… पत्नी बोली इस महंगाई मे घर बचा है ये ही गनीमत है…………मछ्ली फिर चिल्लाई कांग्रेस सरकार जिंदाबाद ……….. अब मछुवारा बोला तो क्या आज फिर भूखे पेट…….. तो पत्नी बोली नहीं जंगल से कुछ फल तोड़ कर लायी हूँ………..शायद उनसे ही कुछ पेट की आग बुझे……. तो इस मछ्ली का क्या……..मछुवारे ने पूछा…………..
.
पत्नी बोली इसको वापस ताल मे डाल दो शायद कभी वो समय आए जब हम फिर से कम से कम मछ्ली तो खा सकें……….. ओर मछुवारे ने उस मछ्ली को फिर से तालाब मे फेंक दिया…………. मछ्ली पहले पानी मे गयी फिर ऊपर को उछली ओर चिल्लाई कांग्रेस सरकार जिंदाबाद ……….

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh